97वें अकादमी अवॉर्ड का दुनिभार के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब वह पल ज्यादा दूर नहीं है, जब सितारों से सजा यह समारोह आयोजित होगा। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानि सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ’ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। ऑस्कर में इस साल भारत की ओर से सिर्फ एक फिल्म पहुंची है। यह एक शॉर्ट फिल्म है। गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ को अकादमी अवॉर्ड की बेस्ट शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
ऑस्कर अवॉर्ड अपने साथ 97 साल का इतिहास लेकर आगे बढ़ रहा है। इस इतिहास ने अपने अंदर कई सारे दिलचस्प किस्से समेट रखे हैं। चाहे वह साल 2022 में विल स्मिथ का होस्ट को थप्पड़ मारना हो या साल 2000 में एंजेलिनी जोली का उनके भाई को रेड कार्पेट पर लिप किस करना हो । चलिए आज हम ऑस्कर से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।
2022- थप्पड़ कांड
साल 2022 में ऑस्कर सेरेमनी में हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। विल स्मिथ शो के होस्ट क्रिस द्वारा पत्नी पर किए गए मजाक से नाराज हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिस से माफी भी मांगी थी।