अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जबसे प्रियंका चोपड़ा से शादी की है तब से वह ‘नेशनल जीजू’ कहलाए जाने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने उदयपुर में एक बड़े समारोह में दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने दो शादियां की थीं। एक तो हिंदू परंपरा के मुताबिक और दूसरी निक जोनस के हिसाब से। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर भारत आते रहते हैं। फैंस और पैपराजी उन्हें प्यार से ‘जीजू’ बुताते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें इसी नाम से बुलाया जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि निक जोनस को ‘जीजू’ शब्द पसंद है या नहीं।

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : एक्स
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि वह अभिनेत्री हैं फिर भी उनमें बहुत सारी कमियां हैं। वीडियो में उन्होंने कहा ‘मैं अभिनेत्री हूं और रेड कार्पेट पर जाने से पहले मेरा नाखून गिर गया है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन सबके सामने स्टेज पर मेरी बेल्ट गिर जाती है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन मेरे प्लस वन ने मेरा प्यार चुरा लिया। मैं अभिनेत्री हूं यकीनन मैं अपनी फिल्म का प्रचार गर्मियों में कर रही हूं।’

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
लंदन की सड़क पर किया डांस
इससे पहले प्रियंका के पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़क पर बेहतरीन डांस किया। वीडियो में निक जोनस ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए। इसके बाद निक ने प्रियंका को एक प्यारी सी छप्पी दी।

5 of 5
जॉन सीना, प्रियंका चोपड़ा और इद्रिस एल्बा
– फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की नई फिल्म के बारे में
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का प्रचार कर रही हैं। यह एक अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म है। इसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो दो विश्व नेताओं की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 2 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई है।