Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ बीच पर बनाई वीडियो, यूजर्स बोले- ‘हम ऐसा ही प्यार चाहते हैं’

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ बीच पर बनाई वीडियो, यूजर्स बोले- ‘हम ऐसा ही प्यार चाहते हैं’



निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने नए रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। फैन्स इस जोड़ी की दिलकश केमिस्ट्री को देख कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

 




Trending Videos

Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas


निक के वीडियो में क्या है?

जोनस ब्रदर्स के गाने ‘आई कांट लूज’ पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है, ‘मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता।’ निक की वीडियो की शुरुआत निक के बीच पर उदास दिखने से होती है। वीडियो पर लिखा है ‘उसके बिना।’ हालांकि एक सेकंड बाद ही, प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में दिखाई देती हैं, और वे धूप में स्विमवियर पहने हुए एक-दूसरे को चूमते, गले मिलते और हंसते हैं। इसके बाद इस वीडियो पर लिखा आता है ‘उसके साथ।’ फैंस को ये वीडियो पसंद आया है। वे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: TV Actress: संजीदा शेख से लेकर चाहत खन्ना तक, पति से तलाक के बाद बच्चों के साथ रहती हैं ये अभिनेत्रियां


Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
– फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra


यूजर्स ने किए कमेंट

निक जोनस की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है ‘निकियांका, बहुत अच्छे कपल।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘देसी गर्ल अपने पति के साथ अच्छा वक्त बिता रही है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘यही वो प्यार है जो हम सभी चाहते हैं!’ एक और कमेंट इस तरह से है ‘ये देसी गर्ल का असर है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘दोनों अपना कपल गोल सेट कर रहे हैं।’ 


Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
– फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset


निक ने प्रियंका की बनाई थी वीडियो

इस महीने की शुरुआत में, निक और प्रियंका ने लंदन में उनकी अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन-कॉमेडी, ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक बैंगनी रंग के गाउन में, प्रियंका ने ‘बैम बैम’ गाने पर डांस किया। इस वीडियो को निक ने मोहब्बत से फिल्माया था। उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘लंदन में हेड्स ऑफ स्टेट के प्रीमियर के लिए डेट नाइट।’ वीडियो के आखिर में दोनों एक दूसरे से प्यार से गले मिले।

 


Priyanka Chopra make new video with husband Nick Jonas users say we want love like this

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas


प्रियंका का काम

आपको बता दें आखिरी बार प्रियंका चोपड़ हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आईं। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह फिल्म ब्रिटिश प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एक अप्रत्याशित गठबंधन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक एमआई6 एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *