Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन के पिता का हुआ निधन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन के पिता का हुआ निधन


बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के लिए दुख की घड़ी आई है। अभिनेत्री के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रियंका की कजिन सिस्टर के पिता की मौत हो गई है। उनकी उम्र 72 वर्ष  थी। इस खबर से पूरा चोपड़ा परिवार सदमे में है। वहीं इस खबर से एंटरटेनमेंट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Trending Videos

मनारा ने खुद दी जानकारी

बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री मनारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेत्री के पिता रमन राय हांडा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो एक वकील थे। अपने पिता के निधन की जानकारी खुद मनारा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए दी। मनारा ने स्टोरी पर अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया है। वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे अंबोली, अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट में किया जाएगा।

वकील थे रमन राय हांडा

रमन राय हांडा एक वकील थे और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते थे। मनारा चोपड़ा की मां प्रियंका चोपड़ा के पिता की बहन हैं। जानकारी के मुताबिक, रमन राय हांडा बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। मनारा चोपड़ा के पिता के निधन से उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को गहरा झटका लगा है। 

यह खबर भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खास पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

‘बिग बॉस 17’ से मिली मनारा को पॉपुलर्टी

मनारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद वो कई विज्ञापनों में नजर आईं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगू मूवी ‘प्रेमा गीमा जंता नाई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘जिद’, ‘हाले दिल ऑन ब्रोकन नोट्स’ में दिखीं। इसके अलावा कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया। मनारा को पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस 17’ में बतौर कंटेस्टेंट मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *