Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने

Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने


First Indian Film Raja Harishchandra: भारत की सबसे पहली फिल्म का नाम ‘राजा हरिश्चंद्र’ है। यह फिल्म 3 मई 1913 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बनाने की कहानी बहुत दिलचस्प है। आइए इसके बारे में जानते हैं।



राजा हरिश्चंद्र
– फोटो : सोशल मीडिया


loader

Trending Videos



विस्तार


भारत में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड के अलावा कई दूसरी भाषाओं की फिल्में होती हैं। ऐसे में लोगों को यह जानने में दिलचस्पी होती है कि भारत में सबसे पहली फिल्म कौन सी थी। आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारतीय सिनेमा की सबसे पहली फिल्म कौन सी थी और इसे बनाने में कितनी मुश्किल हुई थी। तो चलिए जानते हैं। 

Trending Videos

इन लोगों ने किया अभिनय

भारत की सबसे पहली फिल्म ‘राजा रहिश्चंद्र’ थी। यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी। इसे दादा साहब फाल्के ने निर्देशित किया था और इसके निर्माता भी वही थे। दादा साहब फाल्के को ही भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है। वह प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर थे। ‘राजा हरिश्चंद्र’ फिल्म में दत्तात्रेय दामोदर दाबके, अन्ना सालुंके, भालचंद्र फाल्के और गजानन वासुदेव साने ने अभिनय किया था।

Waves 2025: मंच से आमिर ने जताई खुशी, बोले- पहली बार किसी सरकार ने भारत को मनोरंजन में अगुआ बनाने की ठानी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *