Site icon bollywoodclick.com

Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका ने मनाया जन्मदिन? दोनों की तस्वीरें देख बोले फैंस

Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका ने मनाया जन्मदिन? दोनों की तस्वीरें देख बोले फैंस


रश्मिका मंदाना और उनके रूमर्ड ब्यॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के अफेयर्स को लेकर कई अफवाहें सामने आती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई दोनों की तस्वीरों ने फैंस के मन में एक सवाल पैदा कर दिया है कि क्या रश्मिका ने विजय के साथ मनाया अपना बर्थडे। आइए जानते हैं क्या हुआ ऐसा कि नेटिजंस ने ये कहा। 

Trending Videos

सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरें

बीते शनिवार को रश्मिका मंदाना ने अपना 29वां जन्मदिन ओमान में मनाया। जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके ठीक एक दिन बात यानी बीते रविवार को विजय देवरकोंडा ने भी समुद्र के किनारे से अपनी तस्वीरें साझा कीं।

यह खबर भी पढ़ें: OTT This Week: ‘छोरी 2’ से लेकर ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान 6’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर हॉरर के साथ लगेगा थ्रिलर का तड़का

विजय-रश्मिका की तस्वीरों ने बढ़ाई आशंका

अगर इनकी तस्वीरों की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वह समुद्र किनारे बैठकर आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा ने बीते दिन जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वह समुद्र के किनारे टहलते और घुड़सवारी करते दिख रहे हैं। हालांकि, आपको बताता चलें कि इन दोनों को तस्वीरों के देख फैंस कह रहे हैं कि ये एक ही जगह की तस्वीर है। 

यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR: ‘नन्नकु प्रेमथो’ के बाद क्या फिर साथ काम करने जा रहे जूनियर एनटीआर-सुकुमार? इस वजह से लग रहे कयास

नटिजंस की आ रही प्रतिक्रियाएं

रश्मिका मंदाना द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैम इसका बैकग्राउंड विजय देवरकोंडा के पोस्ट से मिल रहा है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विजय और आपका तस्वीर एक ही जगह से है।’ इसके अलावा विजय के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि रश्मिका के जन्मदिन का जश्न। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि फोटोग्राफर रश्मिका मैम। इन तस्वीरों ने फैंस के मन में दोनो के अफेयर्स की खबरों को तूल दे दिया है।



Exit mobile version