{“_id”:”67a2160991bce1a23a0575aa”,”slug”:”without-helping-injured-rashmika-mandanna-vijya-devarakonda-entered-into-his-car-video-viral-2025-02-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rashmika Mandanna: चोटिल रश्मिका मंदाना की मदद किए बिना कार में बैठे विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना – फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
हाल ही में रश्मिका मंदाना की वॉकर पर चलते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका कहीं से बाहर निकल रहे हैं, जिसमें विजय सीधा कार के अंदर चले जाते हैं और रश्मिका लंगड़ाते हुए अपने वॉकर पर आती हैं। लोगों ने कमेंट कर इसपर आलोचना की है।
Trending Videos
चोटिल रश्मिका दिखीं असहाय
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्तों के बारे में किसी से अब छुपा हुआ नहीं है। आए दिन ये दोनों कहीं ना कहीं साथ में स्पॉट किए जाते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहल जिम के दौरान रश्मिका मंदाना को पैर में चोट लग गई थी, जिस कारण वह वॉकर का सहारा ले रही हैं। एक वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा आते हुए दिखते हैं और सीथा कार के अंदर घुस जाते हैं, बल्कि पीछे आ रही रश्मिका वॉकर के सहारे उछलती आती दिखती हैं। इस पर लोगों ने विजय की आलोचना की।
विजय देवरकोंडा के इस रवैये के कारण नेटिजंस इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर उसपर लिखता है, उसने मदद तक नहीं की और एक अन्य यूजर लिखता है, मदद तो कर देता।
इन दोनों कलाकारों के रिश्तों के बारे में लोग आधिकारिक रूप से पुष्टि चाहते हैं, लेकिन अभी तक इसपर कोई भी जवाब नहीं मिला है। रश्मिका से एकबार किसी इवेंट में पूछा जाता है कि वह किस व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं? क्या वह इसी इंडस्ट्री से हैं। इस सवाल पर रश्मिका कहती हैं, इसका जवाब सब जानते हैं, किसी का नाम लिए बिना। इन दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में चर्चा जनवरी 2023 से शुरू हुई थी, जब ये मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे।