RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अफेयर की अफवाहों के बीच महवश का भावुक नोट, बोलीं- ‘सभी चहल के साथ..’
gurutechtechnology@gmail.com
धनश्री से तलाक के बाद से ही भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इन्हें आईपीएल में भी साथ देखा गया था। अब महवश ने चहल के लिए संदेश लिखा है, साथ ही उन्होंने चहल के साथ सेल्फी भी साझा की है। जानिए पूरी खबर।
Trending Videos
शेयर किया भावुक नोट
आरजे महवश, जो कंटेट क्रिएटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। कई दिनों से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा था। अभी बीते दिने महवश पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच में भी चियर करने पहुंची थीं। आज बुधवार को महवश ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें चहल के साथ भी एक सेल्फी पोस्ट की है। पोस्ट करते समय महवश ने कैप्शन में लिखा कि अपने लोगों के लिए हर मुश्किल समय में हमेशा चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रही। उन्होंने चहल को टैग करते हुए लिखा कि सब उनके साथ हैं।
आरजे महवश ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर किए गए पोस्ट को ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि इस बार वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रही हैं। इसके तर्क में उन्होंने लिखा कि वो दोस्ती तमीज से निभाती हैं। दोनों के अफेयर्स की अफवाहों बहुत दिनों से उड़ रही थीं। हालांकि, इस मामले पर महवश ने एक पॉडकास्ट में साफ किया था कि वह सिंगल है, लेकिन खुश हैं।
क्रिकेटर चहल की बात करें तो वह कोरियोग्राफर धनश्री के साथ साल 2020 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद दो सालों तक दोनों में सबकुछ ठीक चला था, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे। आखिरकार साल 2025 आते ही दोनों ने मार्च में आधिकारिक तौर पर अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया। इसी के बाद से चहल और महवश के बीच रिश्ते को तूल दी जा रही है।