सिनेमा की दुनिया में रोहिणी हट्टंगड़ी का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यह सम्मान उन्होंने अपने अभिनय के बूते कमाया है। रोहिणी ने यूं तो कई शानदार भूमिकाएं अदा की हैं। मगर, सबसे दिलचस्प किरदार रहा पुरुष का। जी हां, वे परदे पर पुरुष की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म में काम करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। रोहिणी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में
2 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady
मराठी सिनेमा से शुरू की अभिनय पारी
रोहिणी का जन्म 11 अप्रैल 1955 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगी। रोहिणी ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की। कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।
3 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी
– फोटो : अमर उजाला
27 की उम्र में निभाया 74 वर्ष की बुजुर्ग का रोल
उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म ‘गांधी’ में जब कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था, तो उस वक्त उनकी उम्र महज 27 साल थी, जबकि उन्होंने फिल्म में 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार के लिए काफी सराहना भी मिली थी। रोहिणी के यादगार किरदारों में ‘अग्निपथ’ में निभाया गया अमिताभ बच्चन की मां का रोल भी शामिल है। इस किरदार से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। यहां तक कि फिल्म अग्निपथ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
4 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady
रोहिणी हट्टंगड़ी ने साल 2019 में आई मराठी फिल्म ‘वन्स मोर’ में एक पुरुष का किरदार अदा किया। वह इस कदर इस लुक में ढल गईं थीं कि उन्हें पहचाना बेहद मुश्किल है कि क्या वह वाकई महिला हैं। उनका यह लुक खूब वायरल हुआ था और उन्होंने इस किरदार के लिए काफी वाहवाही भी बटोरी। वे विद्या बालन की फिल्म जलसा में नजर आ चुकी हैं और आज भी उनकी गिनती अभिनय की दुनिया के दमदार कलाकारों में की जाती है।
5 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@rohinihattangady
रोहिणी हट्टंगड़ी को उनके अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड के साथ ही दो फिल्म फेयर और कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कस्तूरबा बाई के रोल के लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाता है। निजी जिंदगी की बात करें तो रोहिणी हट्टंगड़ी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बैचमेट जयदेव अपने से शादी रचाई थी। साल 2008 में कैंसर की वजह से जयदेव का निधन हो गया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम असीम हट्टंगड़ी है। वे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं।