अभिनेत्री साई ताम्हणकर की फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों से खूब नाम कमाया है। इस खबर में हम साई ताम्हणकर की पिछली पांच फिल्मों के बारे जानेंगे।

2 of 6
अग्नि
– फोटो : सोशल मीडिया
‘अग्नि’ फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और साई ताम्हणकर थीं। फिल्म की कहानी आपसी मतभेदों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि रहस्यमयी आग की लपटों से घिरे शहर में विट्ठल, एक साहसी फायरमैन और उसका साला समित एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी, बढ़ते संकट को सुलझाने के लिए अनिच्छा से सेना में शामिल हो जाते हैं। फिल्म का बजट 20 करोड़ था और फिल्म अच्छी कमाई की थी।
Nag Ashwin B’day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स

3 of 6
भक्षक
– फोटो : सोशल मीडिया
भक्षक
‘भक्षक’ फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा के अलावा साई ताम्हणकर थीं। फिल्म के निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा थे। फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्थानीय पत्रकार युवा लड़कियों के आश्रय गृह में दुर्व्यवहार के मामलों का खुलासा करती है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था। फिल्म ने टोटल 20 करोड़ का कारोबार किया था।

4 of 6
इंडिया लॉकडाउन
– फोटो : सोशल मीडिया

5 of 6
मिमी
– फोटो : सोशल मीडिया
मिमी
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिमी’ साई ताम्हणकर की कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी और साई ताम्हणकर ने अभिनय किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की के बड़े-बड़े ख्वाब होते हैं। इन्हें पूरा करने के लिए उसके पास साधन नहीं होते हैं। इसके बाद वह एक जोड़े के लिए सरोगेट बनती है। फिर उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में साई ताम्हणकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आईफा अवॉर्ड मिला।