Salman Khan: ‘सिकंदर’ रिलीज से पहले सलमान ने पहनी राम जन्मभूमि एडिशन वाली खास घड़ी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप!
gurutechtechnology@gmail.com
हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शानदारा वॉच पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता इस समय ‘सिकंदर’ फिल्म से काफी चर्चा में हैं। अब इस पोस्ट ने फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं इस खास घड़ी के बारे में।
Trending Videos
सलमान ने पहनी एक खास वॉच
अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में सलमान भगवा रंग की राम जन्मभूमि घड़ी पहने दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन मे लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने एक भाई चारे का संदेश देने का प्रयास किया है।
अभिनेता के इस पोस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के अयोध्या राम मंदिर से जुड़े इस वॉच को देख नेटिजंस उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत अपनाने के लिए प्रशंसा दे रहे हैं। इसपर अब्दु रोजिक ने कमेंट किया कि मिलते हैं भाईजान जब हम छोटा बड़ा फिल्म करेंगे। इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके इस लुक और घड़ी की तारीफ करते दिख रहे हैं।
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है। ‘सिकंदर’ रिलीज से पहले अभिनेता ने इस वॉच को पहनकर एक खास संदेश देने का काम किया है।