Site icon bollywoodclick.com

Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें

Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें


1 of 5

बेबी जॉन ने दी भाईजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं
– फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

सलमान खान का आज 59वां जन्मदिन है। आज सुबह से ही भाईजान को जन्मदिक की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच वरुण धवन यानि बेबी जॉन ने अपने स्टाइल में भाईजान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 




2 of 5

भाईजान-बेबी जॉन
– फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण धवन ने भी सुपरस्टार सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म बेबी जॉन के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म बेबी जॉन में कैमियो किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। कुछ ही समय में यह पोस्ट वायरल हो गई और प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।


3 of 5

बेबी जॉन से सलमान खान
– फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें दोनों पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, “बेबी जॉन और भाई जान, सबसे छोटे और सबसे शरारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक प्रशंसक ने लिखा, “बेबी जॉन और सिकंदर एक फ्रेम में।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “दोनों का पसंदीदा हीरो एक साथ माशाअल्लाह।” कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।


4 of 5

बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो
– फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बेबी जॉन से सलमान खान का कैमियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। वीडियो से पता चला कि फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान ‘एजेंट भाई जान’ हैं। वरुण धवन भी सलमान खान के साथ इस एक्शन सीक्वेंस में नजर आए। फिल्म बेबी जॉन तमिल फिल्म थेरी की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है। कलीज द्वारा निर्देशित और एटली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं और इसने बॉक्स ऑफिस पर थेरी से भी कम कमाई की है।

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने शेयर की ‘सुपर 30’ की ऑडिशन क्लिप, निर्देशक विकास बहल क्यों हुए हैरान

 


5 of 5

बेबी जॉन में एक्शन सीन के दौरान वरुण और सलमान
– फोटो : सोशल मीडिया

काम की बात करे तो वरुण धवन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान सिकंदर में नजर आएंगे। आज टीजर रिलीज होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया। एक्शन थ्रिलर सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी।




Exit mobile version