Sapna Choudhary: फिर स्क्रीन पर ताबड़तोड़ वापसी करने को तैयार सपना चौधरी, ‘शीशा’ गाने से मचाएंगी कोहराम

Sapna Choudhary: फिर स्क्रीन पर ताबड़तोड़ वापसी करने को तैयार सपना चौधरी, ‘शीशा’ गाने से मचाएंगी कोहराम


डांसर और अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने वाली सपना चौधरी ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। डांसर का एक नया गाना ‘शीशा’ जल्द रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी सपना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसे सुन यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं। 

Trending Videos

गाने के बारे में दी जानकारी

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने नए एल्बम ‘शीशा’ का एलान किया है, जो जल्द रिलीज होने वाला है। इसमें सपना व्हाइट ड्रेस संग सिर पर क्राउन पहने दिख रही हैं, जिसमें वो परी जैसी लग रही हैं। इस गाने को राहुल भारद्वाज द्वारा गाया गया है और एल्बम का निर्देशन साहिल संधू ने किया है। इस एल्बम को देसी गीत बैनर के तले तैयार किया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

यह खबर भी पढ़ें: OTT Release: घर बैठकर मनाइये वीकेंड, ‘फियर स्ट्रीट’ से ‘अभिलाषम’ तक; ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और सीरीज

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के इस पोस्ट को देख इंस्टग्राम यूजर्स शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘नए गाने की बधाई सपना। दूसरे यूजर ने सपना के लुक पर कहा कि वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सपना की झलक सबसे अलग। 

यह खबर भी पढ़ें: Dhadkan Re-Release: ‘धड़कन’ की री-रिलीज से पहले बोले सुनील शेट्टी, कहा- ‘25 साल बाद फिर से जीवंत हो रही फिल्म’

सपना चौधरी के बारे में 

सपना चौधरी टीवी रियलटी शो ‘बिग बॉस 11’ में प्रतिभागी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपने कई हरियाणवी गानों से दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गानों में ‘तेरी आंखों का काजल’, ‘चटक मटक’ शामिल है। इसके अलावा वह भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *