Sonu Nigam: सोनू निगम के बेटे को पहचानना हुआ मुश्किल, 17 साल की उम्र में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौकाया

Sonu Nigam: सोनू निगम के बेटे को पहचानना हुआ मुश्किल, 17 साल की उम्र में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौकाया



निवान निगम
– फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

विस्तार


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के बेटे निवान निगम ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस परिवर्तन को देखकर लोग हैरान है। गुरुवार को निवान ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले और बाद की तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। आइए देखते हैं…

Trending Videos

तस्वीर में दिखाए एब्स

सोनू निगम के 17 वर्षीय बेटे निवान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों से सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने किशोरावस्था से लेकर एक परफेक्ट बॉडी पाने तक के सफर को दिखाया। जिम में ली गई तस्वीर में वह अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं, जो फिटनेस के लिए उनके समर्पण को दिखाता है। निवान ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “दो साल में मेरी जिंदगी बदल गई।”

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

सोनू निगम ने दिया आशीर्वाद

सिंगर सोनू निगम ने अपने बेटे की पोस्ट को फिर से शेयर किया और उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने लिखा, “भगवान तुम्हें हमेशा अपनी शरण में रखे, मेरे बेटे। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही भेज सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई।”

यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: शख्स ने राजामौली पर लगाए संगीन इल्जाम, कहा- एक लड़की के लिए खत्म किया करियर

सेलेब्स ने की तारीफ

पिछले कुछ सालों से नेवान इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे। इस पोस्ट ने तुरंत ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस आइकन टाइगर श्रॉफ ने भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “बहुत बढ़िया काम भाई।” अभिनेता स्वप्निल जोशी ने टिप्पणी की, “क्या बदलाव है! बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इसके अलावा निवान की मां ने भी उनकी प्रशंसा की। सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की। उनके बेटे निवान का जन्म 2007 में हुआ। बचपन में अपनी प्यारी आवाज के कारण उन्होंने सबसे पहले ध्यान तब खींचा जब उन्होंने वायरल वीडियो में कोलावेरी डी गाया। अब वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियों में हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *