साल 2019 में अभिनेत्री श्रीलीला ने सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था, जो एक साउथ एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं। इस समय अभिनेत्री साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में छाई हुईं हैं। आज 14 जून को श्रीलीला अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर उन्हें मनोरंजन जगत के तमाम सेलेब बधाई संदेश दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने और किस तरीके से अभिनेत्री को दी बधाई।
अल्लू अर्जुन ने स्वीट गर्ल को दी बधाई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अभिनेत्री श्रीलीला को खास तरह से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जो ‘पुष्पा 2’ के सेट के दौरान की है। अभिनेता ने लिखा कि जन्मदिन की बधाई स्वीट गर्ल लीला, अगला साल शानदार हो। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा कि धन्यवाद सर। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने ‘पुष्पा 2’ में ‘किसिक’ गाने के तौर पर एक आइटम सॉन्ग किया था, जो काफी प्रसिद्ध हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Monalisa: डेब्यू सॉन्ग के लॉन्च इवेंट से महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- कहां गई मासूमियत?
सामंथा रुथ प्रभु ने दी बधाई
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी श्रीलीला को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने श्रीलीला की एक प्यारी सी तस्वीर लगाते हुए लिखा कि शानदार जन्मदिन की बधाई हो। इसके जवाब में बर्थडे गर्ल ने कहा कि धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।

एक नजर श्रीलीला के करियर पर
साल 2019 में उन्होंने ‘किस’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने 2017 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह साल 2021 में ‘पेली संदडी’ और 2022 में ‘धमाका’ में नजर आईं। साल 2024 में वह ‘पुष्पा 2; द रूल’ से काफी मशहूर हुईं। अब अभिनेत्री कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।