स्वरा भास्कर
– फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
विस्तार
‘छावा’ फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने अब तक 221 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म पर दर्शक प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म की कामयाबी को लेकर कटाक्ष किया है। फिल्म पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर स्वरा भास्कर ने लिखा है कि ‘लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर क्रोधित हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब प्रबंधन की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई क्रोध नहीं आ रहा है। वहां के शवों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।’ स्वरा की इस पोस्ट पर विवाद हो रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब स्वरा भास्कर के किसी बयान पर विवाद हो रहा है। उनका विवादों से काफी पुराना रिश्ता रहा है। आइए जानते हैं स्वरा से जुड़े विवाद।