क्रिस्टोफर नोलकी की आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता के नाम की घोषणा हो गई है। बता दें कि इस फिल्म में मैट डेमन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये खुशखबरी सामने आते ही अभिनेता के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं।
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
यह कविता ग्रीक कवि होमर ने लिखी है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस यात्रा में ओडिसियस को कई खतरे उठाने पड़ते हैं, जिनमें साइकलोप्स पोलिफेमस, सीरिन्स और जादूगरनी सर्के जैसी मशहूर घटनाएं शामिल हैं। अंत में यह कहानी ओडिसियस की अपनी पत्नी पेनलोप से मुलाकात पर समाप्त होती है।
पर्दे पर दिख चुकी है ओडिसियस की कहानी
‘द ओडिसी’ को पहले भी कई बार फिल्म और टेलीविजन पर रूपांतरित किया जा चुका है। इसे साल 1954 में इतालवी फिल्म यूलीसिस और साल 1997 की मिनी-सीरीज ‘द ओडिसी’ में रुपांतरित किया गया था। हाल ही में राल्फ फाएनेस और जूलियट बिनोचे की जोड़ी को ओडिसियस और पेनलोप के रूप में देखा गया था, जो कि फिल्म द रिटर्न में थीं।