सोनाक्षी सिन्हा का आज हैप्पी बर्थ डे है। इसी खास मौके को और भी खास बनाया सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने। दरअसल, जहीर ने अपनी पत्नी सोनाक्षी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो अब सेलेब्स और सोनाक्षी के फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्यूट वीडियो
जहीने ने आज सोनाक्षी के जन्मदिन पर एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी बर्गर और फ्रेंच फ्राइज खाती नजर आ रही हैं। शुरू-शुरू में तो सोनाक्षी बर्गर के टेस्ट में इतनी खो गईं की जहीर से बर्गर की एक बाइट के लिए भी पूछना भूल गईं। हालांकि, बाद में सोनाक्षी ने जहीर से बर्गर की एक बाइट के लिए पूछा लेकिन सोनाक्षी को इतने प्यार से बर्गर का आनंद लेते देखकर जहीर ने बर्गर खाने से मना कर दिया। इस वीडियो को जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय जाना। ऐसे ही पल हैं जब मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारा पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें ऐसे नाचते देखने के लिए खाना खिलाता हूं। हमेशा वहां रहूंगा ताकि तुम्हें यह न बताऊं कि तुम्हारे चेहरे पर खाना लगा है। आई लव यू माय लाइफ। #BiwiNo1’
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। बहरहाल, दोनों अपनी शोदीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं और अपने ट्रेवल से लेकर कई शानदार पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
– फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स और फैंस के बीच वायरल हुआ सोनाक्षी का वीडियो
सोनाक्षी का यह वीडियो जैसे ही जहीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वैसे ही सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। एक्ट्रेस सोहा अली खान और अदिति राव हैदरी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ ने सोनाक्षी के इस शानदार वीडियो पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। वहीं कई फैंस ने सोनाक्षी के इस ईटिंग वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत सुंदर लग रही है माशाअल्लाह’, एक और फैन ने लिखा, ‘वह बहुत ही खूबसूरत है।’
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
– फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिस्म ‘जटाधरा’ में नजर आएंगी। यह एक आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो तेलुगु भाषा में बनेगी। इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सोनाक्षी और सुधीर के अलावा इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर और इंदिरा कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल मिलकर कर रहे हैं।