हाल ही में एक्टर विजय वर्मा का तमन्ना भाटिया से कथित तौर पर ब्रेकअप हुआ। ऐसा लगता है कि अब विजय वर्मा को दोबारा प्यार मिल गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि विजय वर्मा दोबारा रिश्ते में हैं।

2 of 5
फातिमा सना शेख
– फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
खबरें हैं कि विजय वर्मा ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। हाल ही में पैपराजी ने एक कैफे के बाहर एक वीडियो शूट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हंस रहे हैं और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। इसके बाद दोनों पैपराजी को पोज दे रहे हैं।

3 of 5
विजय वर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स हैरान हैं और कयास लगा रहे हैं कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में हैं। हालांकि अब तक न तो विजय वर्मा ने और न ही फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बात कही है। बहरहाल दोनों के फैंस उनके वायरल वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा, वीडियो शेयर कर फैंस का बढ़ाया उत्साह

4 of 5
तमन्ना भाटिया
– फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
तमन्ना और विजय का इसी साल हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें कि विजय वर्मा पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने साल 2023 में सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में एक साथ काम किया था। काई महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद तमन्ना भाटिया ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में विजय के साथ रिश्ते में होने की बात कबूली थी। हालांकि इस साल मार्च में कथित तौर पर दोनों अलग हो गए।

5 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया-फातिमा
– फोटो : इंस्टाग्राम
यह गौरतलब है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपकमिंग फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी हैं।