Viral Video: गिटार की धुन के साथ वेदांग रैना ने गाया जश्न-ए-बहारा, फैंस बोले- खुशी कपूर जिंदगी में जीत गईं

Viral Video: गिटार की धुन के साथ वेदांग रैना ने गाया जश्न-ए-बहारा, फैंस बोले- खुशी कपूर जिंदगी में जीत गईं


बॉलीवुड अभिनेता वेदांग रैना एक अच्छे सिंगर भी हैं, ये बात तो हर कोई जानता है। अब वेदांग का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना रोमांटिक अंदाज में गिटार बजाते हुए गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आते ही फैंस एक्टर की आवाज पर फिदा हो गए हैं।

Trending Videos

वेदांग ने दिखाया सिंगिंग टैलेंट

जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में अपने डेब्यू के बाद से वेदांग रैना अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि अब वो अपने सिंगिंग टैलेंट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो संजय लीला भंसाली की फिल्म जोधा अकबर का मशहूर गीत ‘जश्न-ए-बहारा’ गा रहे हैं। इस वीडियो में वेदांग को गिटार के सुरों पर गाते देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

वीडियो पर आया फैंस का रिएक्शन 

इस वीडियो को देखकर फैंस की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग न सिर्फ उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि कई लोगों ने लिखा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे ये गाना वेदांग के लिए ही बना हो। 

वेदांग की पर्सनल लाइफ 

गौरतलब है कि खुशी कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर पहले ही कई बार अटकलें लग चुकी हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है, लेकिन पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया एक्टिविटी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

फिल्म ‘जिगरा’ में आए थे नजर

फिलहाल, वेदांग रैना का ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस बेसब्री से उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार वेदांग आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आए थे। इस फिल्म में वेदांग ने आलिया के भाई का किरदार निभाया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *