Site icon bollywoodclick.com

Who Is Zainab Ravdjee: कौन हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू जैनब रावजी? चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का

Who Is Zainab Ravdjee: कौन हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू जैनब रावजी? चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का



शोभिता धुलिपाला जेठानी बन गई हैं। अक्किनेनी परिवार में जश्न का माहौल है। सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी आज शुक्रवार 6 जून को जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते वर्ष दिसंबर में नागा चैतन्य और शोभिता की शादी के महज छह महीने बाद ही नागार्जुन के छोटे बेटे की शादी की शुभ घड़ी आ गई। कौन हैं अखिल की दुल्हनिया? जानते हैं




Trending Videos

2 of 5

अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil


क्या करती हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू?

अक्किनेनी परिवार का अभिनय की दुनिया में अलग ही ओहदा है। पिता नागार्जुन की तरह ही बेटे नागा चैतन्य और अखिल भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। बड़ी बहूरानी शोभिता धुलिपाला की एक्टिंग के भी दर्शक दीवाने हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या छोटी बहू रानी जैनब भी अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। तो जवाब है नहीं।

 


3 of 5

अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil


चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का

जैनब रावजी मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, बल्कि उनका सिक्का चित्रकारी की दुनिया में चलता है। वे आर्टिस्ट हैं। जैनब एब्स्ट्रेक्ट (अमूर्त) पेंटिंग और कस्टम फ्रेगरेंस डिजाइन पर केंद्रित कलाकार के रूप में मशहूर हैं। वे हैदराबाद में रिफ्लेक्शन नामक एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने कला प्रेमियों के सामने अपना काम दिखाया।

7 Dogs: पहली इंटरनेशनल फिल्म से सामने आए सलमान और संजय दत्त के लुक, ‘7 डॉग्स’ के टीजर में दिखा दमदार अंदाज


4 of 5

अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी
– फोटो : सोशल मीडिया


सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैनब ‘मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ फिल्म में भी एक छोटी सी भूमिका निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी जैनब की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 54.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। 


5 of 5

अखिल अक्किनेनी
– फोटो : इंस्टाग्राम


निजी समारोह में हुई शादी

अखिल और जैनब की शादी आज 6 जून को अपने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास में हुई। शादी निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। अखिल अक्किनेनी, एक्टर नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के बेटे हैं। वे तेलुगु इंडस्ट्री में काम करते हैं।




Exit mobile version