Year Ender 2024: हेमा कमेटी रिपोर्ट से लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक, साउथ के इन विवादों ने खूब बटोरीं सुर्खियां

Year Ender 2024: हेमा कमेटी रिपोर्ट से लेकर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक, साउथ के इन विवादों ने खूब बटोरीं सुर्खियां



1 of 9

साउथ सिनेमा के बड़े विवाद
– फोटो : अमर उजाला




Year ender 2024 South Film Industry Controversy Pushpa 2 stampede case Hema Committee

2 of 9

पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़
– फोटो : एक्स, पीटीआई

पुष्पा 2 भगदड़ विवाद

अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 35 साल की महिला की मौत हो गई और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन उन्हें कुछ घंटों में अंतरिम जमानत मिल गई। हालांकि, जमानत आदेश की कॉपी देर से मिलने के कारण उन्हें एक रात जेल में भी रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की नजदीकियों पर उठाए सवाल, बोलीं- इतने करीबी दोस्त नहीं…


Year ender 2024 South Film Industry Controversy Pushpa 2 stampede case Hema Committee

3 of 9

मोहन बाबू
– फोटो : एक्स

मोहन बाबू का बेटे से झगड़ा सुर्खियों में आया

मोहन बाबू इस साल अपने बेटे मनोज के साथ हुए झंगड़े को लेकर विवादों में घिरे नजर आए। यह पूरा मामला संपत्ति को लेकर था। अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू मोनिका उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। इस घटना के बाद मोहन बाबू ने एक पत्रकार पर गुस्से में हमला तक कर दिया। इसके बाद उन पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। हालांकि, बाद में उन्होंने पत्रकार से माफी मांग ली। 


Year ender 2024 South Film Industry Controversy Pushpa 2 stampede case Hema Committee

4 of 9

जानी मास्टर
– फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani

जानी मास्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर सितंबर महीने में  यौन शोषण का आरोप लगा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। इस पूरी घटना के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने थिरुचित्रम्बलम फिल्म के गाने के लिए उन्हें मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को भी निलंबित कर दिया। हालांकि, जानी मास्टर को 24 अक्टूबर को जमानत मिल गई।


Year ender 2024 South Film Industry Controversy Pushpa 2 stampede case Hema Committee

5 of 9

सामंथा रूथ प्रभु
– फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

कोंडा सुरेखा ने की सामंथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी

तेलंगाना की राजनेता कोंडा सुरेखा ने सामंथा और नागा चैतन्य के 2021 में हुए तलाक को लेकर विवादित टिप्पणी कर खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बीआरएस नेता केटी रामा राव को इस मामले से जोड़ने की कोशिश की। उनके बयान की वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *