पूजा हेगड़े की आगामी जबरदस्त फिल्में, कई साउथ हीरो के साथ जमेगी जोड़ी, जानिए किन फिल्मों में छाएंगी एक्ट्रेस

पूजा हेगड़े की आगामी जबरदस्त फिल्में, कई साउथ हीरो के साथ जमेगी जोड़ी, जानिए किन फिल्मों में छाएंगी एक्ट्रेस



पूजा की शानदार एक्टिंग और लुक फैंस को हमेशा से ही आकर्षित करते आए हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में पूजा का दमदार अभिनय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूजा की जोड़ी इन सुपरस्टार्स के साथ धूम मचाने वाली है।




Trending Videos

Pooja Hegde Upcoming Movies With South Actors Retro Billa Ranga Baashaa Jana Nayagan Coolie

2 of 5

रेट्रो में नजर आएंगी पूजा हेगड़े
– फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब


रेट्रो

फिल्म ‘रेट्रो’ में पूजा सूर्या के साथ दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है और इसे 1 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा। शूटिंग अंडमान, ऊटी, केरल और चेन्नई में हुई है। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। इस फिल्म का संभावित नाम पहले ‘सूर्या 44’ रखा गया था। ‘रेट्रो’ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज की जाएगी।


Pooja Hegde Upcoming Movies With South Actors Retro Billa Ranga Baashaa Jana Nayagan Coolie

3 of 5

बिल्ला रंगा बाशा में दिखाएंगी जलवा
– फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa


बिल्ला रंगा बाशा

पूजा कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म ‘बिल्ला रंगा बाशा’ में काम कर रही हैं। इसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। ‘बीआरबी’ से पहले सुदीप ने एक्शन थ्रिलर ‘मैक्स’ में अभिनय किया था, जो 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।

 


Pooja Hegde Upcoming Movies With South Actors Retro Billa Ranga Baashaa Jana Nayagan Coolie

4 of 5

पूजा हेगड़े और विजय
– फोटो : इंस्टाग्राम- पूजा हेगड़े, विजय


जना नायगन

फिल्म ‘जना नायगन’ में पूजा एक्टर दलपति विजय के साथ नजर आएंगी। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन विनोथ ने किया है। विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। पूजा और दलपति विजय के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममिता बैजू जैसे कई अहम कलाकार नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘दलपति 69’ रखा गया था।

 


Pooja Hegde Upcoming Movies With South Actors Retro Billa Ranga Baashaa Jana Nayagan Coolie

5 of 5

पूजा हेगड़े
– फोटो : एक्स-@sunpictures


कुली

पूजा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और इसे 14 अगस्त 2025 को रिलीज किया जा सकता है। शूटिंग चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर और बैंकॉक में हुई है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। कुली, एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत और पूजा हेगड़े के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का अस्थाई नाम ‘थलाइवर 171’ रखा गया था। कुली को दुनिया भर में 14 अगस्त 2025 को रिलीज किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *